सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Trials for selection of senior and under-19 teams from 9th

Rudraprayag News: सीनियर और अंडर 19 की टीम के चयन के लिए ट्रायल 9 से

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 05 Jan 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Trials for selection of senior and under-19 teams from 9th
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी सत्र के लिए जिले की सीनियर टीम के चयन के लिए 9 जनवरी को तथा अंडर 19 टीम के चयन के लिए 10 जनवरी को ट्रायल लिए जाएंगे।
Trending Videos

क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी एवं सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि इस बार सीनियर वर्ग का चयन ट्रायल अगस्त्यमुनि में आयोजित होगा। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी और उनके बीच लीग मैच होंगे। लीग मैचों में प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएगा। वहीं लीग मैच के लिए जिले में मैदान न मिल पाने के कारण देहरादून में खेले जाने का निर्णय एसोसिएशन की ओर से लिया गया। चयन ट्रायल के लिए पंजीकरण उसी दिन प्रातः नौ बजे से किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, विगत तीन वर्षों की स्कूलिंग का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बोनाफाइड प्रमाण पत्र (शैक्षणिक संस्थान की ओर से आधिकारिक दस्तावेज) की छाया प्रतिलिपि आवश्यक रूप से साथ लाएंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि एसाेसिएशन अल्प संसाधनों के बावजूद जिले में क्रिकेट की बेहतरी के लिए अच्छा कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed