{"_id":"6a8702c8df25df08181000cd","slug":"ultrasound-services-suspended-in-jakholi-and-koteshwar-due-to-a-shortage-of-radiologists-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120343-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जखोली और कोटेश्वर में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जखोली और कोटेश्वर में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद
Thu, 20 Aug 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिले में डॉक्टरों की कमी के साथ अब रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डालने लगी है। जिले में केवल एक रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण सीएचसी जखोली और मुख्यालय के पास कोटेश्वर स्थित माधव आश्रम अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एक रेडियोलॉजिस्ट अधिकतम दो अल्ट्रासाउंड मशीनों पर ही सेवाएं दे सकता है। ऐसे में जखोली और कोटेश्वर की अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील किया गया है। वहीं केदारनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव अगस्त्यमुनि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा जारी रहेगी। केदारनाथ यात्रा के साथ ही कई गांवों का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण यहां सुविधा जारी रहेगी। सीएचसी अगस्त्यमुनि में प्रत्येक शुक्रवार को डॉ. एस. द्विवेदी अल्ट्रासाउंड करेंगे। वहीं बाकी दिन वे जिला अस्पताल में सेवा देंगे। सीएमओ ने बताया कि जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित कई पद रिक्त हैं। चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार एवं वार्ता जारी है। संवाद