फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman dies after being swept away in a swollen mountain stream.

Rudraprayag News: उफनते गदेरे में बहने से महिला की मौत

Sun, 02 Aug 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 02 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being swept away in a swollen mountain stream.
बसुकेदार। तहसील क्षेत्र में घास लेने गई एक महिला पैर फिसलने से उफनते गदेरे में बह गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तिमली कोटी निवासी विनीता देवी 38 घास लेने जा रही थी कि उफनते तिमली स्वाडा गदेरे को पार करते समय पैर फिसलने से वह बह गई। घटना की सूचना पहुंचे जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व जल पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से तलाश की गई तो महिला का शव गदेरे से बरामद हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि महिला का शव मिल गया है। संवाद

फोटो
पुनाड़ गदेरा उफान पर आया, घरों में घुसा पानी
रुद्रप्रयाग। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार देर रात शहर के बीच बहने वाला पुनाड़ गदेरा अचानक उफान पर आ गया जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत हो गई। गदेरे का बढ़ता पानी कुछ घरों में जा पानी घुसा लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उफनते गदेरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी जबकि प्रशासन ने लोगों से गदेरे के किनारे न जाने की अपील की है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण जिले के कई गदेरे और नाले उफान पर हैं। पुनाड़ गदेरे के आसपास रहने वाले लोग पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति में गदेरे को पार करने या उसके किनारे जाने का प्रयास न करें। जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
मलबा आने से विजयनगर-तैला मार्ग बंद
अगस्तमुनि। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर-तैला मार्ग पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क बंद हो गई। इससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई। लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय सतीश गोस्वामी ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति खतरनाक बनी है। जगह-जगह कीचड़ और मलबा जमा होने से वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग पर हर समय पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों ने लोनिवि और प्रशासन से मार्ग से शीघ्र मलबा हटाकर यातायात बहाल करने और भूस्खलन संभावित स्थानों पर स्थायी सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सैनी ने बताया कि मार्ग पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। कई जगह पर यातायात बहाल किया गया है। विजयनगर से जाने वाले मार्ग को एक दिन बाद खोला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed