{"_id":"6a6f51e8b783997b7c066ace","slug":"video-rudraprayag-notices-to-be-sent-to-45734-voters-response-required-within-seven-days-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: 45,734 मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस, सात दिन में देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: 45,734 मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस, सात दिन में देना होगा जवाब
रुद्रप्रयाग। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में 45 हजार 734 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं एसआईआर में छूट चुके नागरिक भी प्रत्यावेदन कर सकेंगे। जिला कार्यालय के एनआईसी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 21,936 तथा रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 23,798 नोटिस भेजे जाएंगे। इन नोटिसों पर 25 दिनों तक सुनवाई की जाएगी। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में तीन अगस्त से 27 अगस्त तक और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में एक अगस्त से 29 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि नोटिस प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और पैदल यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बारिश के कारण जहां भी मार्ग बाधित हो रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 14 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।