सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women have the highest place in Indian culture

Rudraprayag News: भारतीय संस्कृति में महिलाओं का है सर्वोच्च स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 08 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Women have the highest place in Indian culture
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला डेरी विकास विभाग की ओर से सुमाड़ी स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और महिलाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।
Trending Videos

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अधिशासी अभियंता डॉ. मीनल गुलाटी ने कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं। सहायक निदेशक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला डेयरी योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है जिससे पलायन पर भी रोक लग सकती है। वहीं दुर्गाधार-चोपता में भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। उन्होंने मुख्य वक्ता रश्मि त्यागी को महिला समूहों की ओर से तैयार पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन भेंट किए। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से अपर बाजार में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में समिति की जिला अध्यक्ष बीरा देवी ने कहा कि यह दिन नारी शक्ति, संकल्प और सफलता का प्रतीक है। सीटू के जिला मंत्री बीरेंद्र गोस्वामी, किसान सभा के जिला मंत्री राजाराम सेमवाल तथा जिला कोषाध्यक्ष दौलत सिंह रावत ने अधिकारों के लिए संघर्ष आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed