सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Work boycott continues for the second day, office work halted

Rudraprayag News: दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे, कार्यालयों में काम ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 24 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Work boycott continues for the second day, office work halted
विज्ञापन
दून में मारपीट की घटना के विरोध में चल रहा आंदोलन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को रुद्रप्रयाग जिले में दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय, खंड व उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों समेत विद्यालयों में कार्यालय का काम ठप रहा। वहीं धरने को जिला पंचायत सदस्य चोपता संपन्न नेगी, रतूड़ा पवन कुमार ने समर्थन दिया।
राजकीय शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष आलोक रौथाण एवं महामंत्री शंकर भट्ट तथा रा.प्रा शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वांण, उत्तराखंड मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जनपदीय संरक्षक महावीर सिंह पटवाल सहित अन्य कई कार्मिक संगठनों ने आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। जनपद के तीनों विकासखंडों अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ और जिला स्तर के शिक्षा कार्यालयों में कर्मचारी बहिष्कार में शामिल रहे। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनोद मणि, जगजीत राम कुंवर तथा राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल प्रधानाचार्य मनसाराम मैंदुली, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा, देवी प्रसाद गोस्वामी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी रहे कार्यबहिष्कार पर

कर्णप्रयाग। यहां भी खंड शिक्षा कार्यालय में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर महादेव मैठाणी, हिमांशु नेगी, ओंकार रावत, देवी प्रसाद, नवीन खंडूड़ी, अजय कठैत, जगदंबा प्रसाद, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed