{"_id":"69f49ae5657509f3220d1738","slug":"10-lakh-rupees-approved-to-repair-the-pipaldali-rajakhet-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118660-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पीपलडाली-रजाखेत मार्ग के जख्म भरने को 10 लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पीपलडाली-रजाखेत मार्ग के जख्म भरने को 10 लाख मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 01 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पीपलडाली-रजाखेत मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। करीब दो साल के इंतजार के बाद सड़क के किमी 1 से 10 तक पैचवर्क के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर टायर फंसने और फिसलने से दुर्घटना का खतरा बना रहता था। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से हालात और खराब हो जाते थे, जिससे राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
पीपलडाली-रजाखेत मार्ग प्रतापनगर, जाखणीधार और भिलंगना ब्लॉक के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। लंबे समय तक लोनिवि द्वारा उपेक्षा के चलते स्थानीय लोग लगातार मरम्मत की मांग कर रहे थे। बीते अक्तूबर में किया गया पेचवर्क भी टिकाऊ नहीं रहा और सड़क फिर से खराब हो गई।
लोनिवि के ईई योगेश कुमार ने बताया कि पैचवर्क के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस माह के अंत तक कार्य शुरू किया जाएगा।
Trending Videos