{"_id":"69a6d67a6efd75bb4b05ded4","slug":"16-former-presidents-were-honored-in-the-family-reunion-and-felicitation-ceremony-tehri-news-c-49-1-sdrn1009-122108-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह में 16 पूर्व अध्यक्षों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह में 16 पूर्व अध्यक्षों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने रजत जयंती वर्ष पर किया परिवार मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन
कोटद्वार। भारत विकास परिषद की ओर से रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम फतेहपुर में परिवार मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्कार संबंधी जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम हुए और परिषद के 16 पूर्व अध्यक्षों काे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही यह दूरगामी परिणाम भी देते हैं। इस प्रकार के परिवार मिलन कार्यक्रम होते रहने चाहिए इससे संस्कारों का आदान-प्रदान होता है और आपसी मेलजोल बढ़ता है। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य परिवारों में अच्छे संस्कार पैदा करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि समेत परिषद के 16 पूर्व अध्यक्षों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, डाॅ. तरुण अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रिवान अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, वान्या अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। वंशिका अग्रवाल ने नृत्य की प्रस्तुति दी। सचिव प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र जखमोला, महिला संयोजिका बीना मित्तल आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक तोताराम पांथरी व सह संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
Trending Videos