सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   600 policemen will monitor the entire district on Holi.

Tehri News: होली पर जिलेभर में 600 पुलिसकर्मी करेंंगे निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
600 policemen will monitor the entire district on Holi.
विज्ञापन
शिवपुरी, कौडियाला क्षेत्र में आज राफ्टिंग रहेंगी प्रतिबंधित
Trending Videos

नई टिहरी। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को होली के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं। संवेदनशील स्थानों और मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है, जिसके कर्मचारी सादी वर्दी में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि होली से पहले टैक्सी यूनियनों और वाहन संचालक कंपनियों के साथ बैठक की जा चुकी है। उन्हें त्योहार के दौरान विशेष सावधानी बरतने और नशे की हालत में वाहन संचालन न करने देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एहतियातन गंगा नदी में शिवपुरी और कौडियाला क्षेत्र में होली के दिन एक दिन के लिए राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होेंने लोगों से अपील की है कि त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।


आपताकाल में इन नंबरों पर करें संपर्क
एंबुलेंस- 108
अग्निश्मन-112
पुलिस कंट्रोल रूम
7668535660
9411112975
जिला आपदा प्रबंध कंट्रोल रूम-
8126268098
7983340807
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed