सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A 100-day TB eradication campaign will run in Jaunpur villages

Tehri News: जौनपुर के गांवों में 100 दिनों तक चलेगा टीबी उन्मूलन अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 01 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
A 100-day TB eradication campaign will run in Jaunpur villages
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जौनपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आगामी सौ दिनों में शिविर आयोजित किए जाने है। सीएचसी थत्यूड़ की प्रभारी डॉ. मनीषा भारती ने लोगों से शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाकर लाभ उठाने की अपील की है। बताया कि शिविर में पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 14 वर्ष से ऊपर की महिला और पुरुषों के चेस्ट का निशुल्क एक्सरे किया जा रहा है। जांच के दौरान टीबी जैसे लक्षण दिखने पर संबंधित व्यक्ति के बलगम को जांच के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। अब तक क्षेत्र के अलमस, खट्ट, साबली, कांडी, मथलाऊं, बैट सहित 12 गांवों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा चुकी है। शिविर में गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों का वीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, एनसीडी स्क्रीनिंग आदि जांचें भी की जा रही है। निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। इस मौके पर मुकेश गुसाईं, ओम प्रकाश रमोला, राहुल सिंह, आंकाक्षा, अर्चना, रीना नेगी, मधु आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed