सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A fine will be imposed for serving alcohol in Digothi village.

Tehri News: दिगोठी गांव में शराब परोसने पर लगेगा अर्थदंड

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 02 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
A fine will be imposed for serving alcohol in Digothi village.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बैठक कर लिया निर्णय, ग्राम समाज सुधार समिति गठित
Trending Videos

चंबा (टिहरी)। दिगोठी गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। बैठक में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने वाले परिवार पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया।
दिगोठी गांव की प्रधान सोनम नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने शादी-विवाह सहित सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि गांव की असली पहचान उसके संस्कार और सामाजिक एकता से होती है। नशामुक्त समाज बनाकर ही हम अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब नहीं संस्कार मुहिम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि जब गांव स्वयं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा होता है तब परिवर्तन स्थायी बनता है। ग्राम समाज सुधार समिति में कमल सिंह अध्यक्ष, मकानी देवी उपाध्यक्ष, मदन नेगी सचिव, गीता नेगी सहसचिव, दिनेश नेगी कोषाध्यक्ष, भगवान नेगी, आकाश नेगी, सरोजनी देवी, धूम सिंह नेगी, आषाढ़ सिंह और निर्मला देवी को सदस्य मनोनीत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed