सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A leopard attacked and killed three goats.

Tehri News: गुलदार ने हमला कर तीन बकरियाें को मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
A leopard attacked and killed three goats.
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जंगल में चुगान करने के दौरान गुलदार ने तीन बकरियों को मार डाला। इस दौरान बकरी पालक खुद भी चोटिल हो गया। इस घटना के बाद डागर खर्क क्षेत्र के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बीते मंगलवार को ग्राम सभा डागर खर्क के राजेंद्र सिंह पुंडीर और उनका बेटा धीरेंद्र सिंह बकरियों को चराने के लिए जंगल में ले गए थे। शाम 4 बजे के लगभग झांडियों में छुपा गुलदार बकरियों पर झपट पड़ा। मौके पर तीन बकरियों को निवाला बना डाला। इस दौरान राजेंद्र सिंह ने बकरियों को बचाने का प्रयास किया जिससे वह चोटिल हो गया। श्रीदेव सुमन अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। ग्राम प्रधान दिलीप सिंह पुंडीर की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। बीडीसी सदस्य संदीप पुंडीर, प्रमोद सिंह पुंडीर, राम सिंह ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग। क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed