{"_id":"69ef5cf80a4cce8a8900ae46","slug":"alcohol-ban-imposed-on-wedding-ceremonies-in-kaushal-village-tehri-news-c-50-1-nth1001-118601-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कौशल गांव में अब शादी समारोह में शराब पर लगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कौशल गांव में अब शादी समारोह में शराब पर लगी पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब पिलाने वालों पर लगेगा 51 हजार जुर्माना, होगा सामाजिक बहिष्कार
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कौशल की ग्राम प्रधान बीना देवी की अध्यक्षा में ग्रामीणों ने बैठक कर शादी-समारोह और मांगलिक कार्यों में शराब को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंध के बाद भी कोई ग्रामीण गांव में शराब पिलाता है उस पर ग्राम सभा 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
कौशल गांव की ग्राम प्रधान बीना ने बताया कि ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर गांव में शराब को पूर्ण रूप से बंद करने का फैसला लिया है। कहा कि शराब के प्रचलन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर बिना वजह का भार पड़ता है। साथ ही परिवार, गांव और समाज में इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
युवा पीढ़ी के बीच नशे की लत बढ़ती जा रही है जिस पर रोक लगाया जाना जरूरी है। बैठक में सभी ग्रामीणों की सहमति के बाद शादी और अन्य समारोह में शराब को प्रतिबंध करने का फैसला लिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से पूर्ण सहयोग की अपील की है। इस मौके पर पुष्पा देवी, दिनेश सिंह, किशन सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X