सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam-Affected People Begin Relay Hunger Strike; Two Women Sit on Day One

Tehri News: बांध प्रभावितों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, पहले दिन दो महिलाएं बैठीं

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 28 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Dam-Affected People Begin Relay Hunger Strike; Two Women Sit on Day One
विज्ञापन
निशुल्क बिजली-पानी की मांग को लेकर बांध प्रभावितों धरना 61वें दिन भी जारी
Trending Videos

नई टिहरी। निशुल्क बिजली और पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत बांध प्रभावितों ने अब क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन रूकमा परमार और अशरूफी सेमवाल क्रमिक अनशन पर बैठीं। जन अधिकार मोर्चा के बैनर तले बांध प्रभावित स्थानीय लोग पिछले दो माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वे पिछले 60 दिनों से बौराड़ी स्थित गणेश चौक में प्रतिदिन धरने पर बैठे रहे। मांगों पर कार्रवाई न होने से आंदोलनकारियों ने मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने कहा कि लंबे समय से धरना देने के बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है जिससे प्रभावितों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 61वें दिन से मजबूरन क्रमिक अनशन शुरू करना पड़ा है और इसमें प्रतिदिन अलग-अलग लोग शामिल होंगे। यदि इसके बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा के सचिव मानवेंद्र रावत ने कहा कि टिहरी बांध से प्रदेश सरकार को हर वर्ष करोड़ों रुपये की आय होती है लेकिन बांध प्रभावितों की मूलभूत मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर रविराज, देवांक चमोली, गोपीनाथ रावत, सुरेंद्र खंडवाल, विक्रम कुमार, सुरेंद्र सुरी, जयकृष्ण सेमवाल, एकादशी देवी, रंजना रतूड़ी, उषा उनियाल, कमला राणा, सुमित्रा देवी, महेश्वरी पैन्यूली, वृद्धिपाल परमार, हुकम सिंह, प्रवीण राणा, दलवीर रांगड़, प्यार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed