{"_id":"69f0be9f6fe90479220d20c0","slug":"preparations-underway-to-declare-nail-accident-site-a-black-spot-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118610-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नैल हादसा स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नैल हादसा स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-उत्तरकाशी रोड पर जोखिम वाले स्थलों पर जेसीबी की होगी तैनाती : डीएम
नई टिहरी। सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चंबा, कुंजापुरी और देवप्रयाग क्षेत्रों में हाल ही में हुई वाहन दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने नैल-चंबा मार्ग पर हाल में हुए हादसे के स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर उसका विस्तृत अध्ययन कराने का सुझाव दिया।
डीएम नितिका ने चंबा-उत्तरकाशी मार्ग के संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन उपचार कार्य तत्काल कराने के साथ ही जेसीबी की तैनाती सुनिश्चित करने और उनकी सूची सभी संबंधित विभागों से साझा करने के निर्देश दिए। लोनिवि चंबा के ईई जगदीश खाती ने बताया कि चंबा-नैल मार्ग पर 15 पैराफिट लगाए जा चुके हैं जबकि क्रश बैरियर लगाने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
एआरटीओ सतेंद्र राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और अन्य जिला मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं, घायलों और मृतकों के आंकड़े प्रस्तुत किए। एसएसपी चौबे ने चारधाम यात्रा सीजन के दौरान रात्रि में यात्रा से बचने और सुबह 4 बजे के बाद ही यात्रा शुरू करने संबंधी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ऋषिकेश के गजेंद्र सिंह नेगी ने तछला और अन्य ढलान वाले मार्गों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाने, दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, वाहनों की फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच कराने के साथ ही पार्किंग समस्या के समाधान की मांग उठाई।
इस पर डीएम ने डंपिंग जोन को समतल कर उसे पार्किंग के रूप में उपयोग में लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी, एएसपी दीपक, बीआरओ के एसएस रावत, एसोसिएशन के सुरेश तिवारी, अमर सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X