सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP Honors Founding Members on Foundation Day

Tehri News: भाजपा ने स्थापना दिवस पर संस्थापक सदस्यों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 06 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
BJP Honors Founding Members on Foundation Day
विज्ञापन
भाजपा ने विचारों और सिद्धांतों से नहीं किया कभी समझौता
Trending Videos

नई टिहरी /घनसाली /थत्यूड़। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर पार्टी के संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया। नई टिहरी में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने पार्टी का झड़ा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पार्टी संस्थापक सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट, दिनेश सेमवाल, सीपी चंद को शॉल भेंट की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सुषमा उनियाल, जयेंद्र सेमवाल, बलवंत रावत, विजय कठैत, सुनीता देवी, जगदंबा रतूड़ी, गोविंद रावत, तौफीक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घनसाली में स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, चंद्रमोहन नौटियाल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर पारेश्वर बड़ाेनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, विनय राणा, राजीव गुसाईं, डॉ. नरेंद्र डंगवाल, कीर्तिराम थपलियाल, सतीश बधानी, वीरेंद्र शाह, मनवर रावत आदि मौजूद थे।

उधर, थत्यूड़ में पार्टी स्थापना पर आयोजित कार्यक्रम का धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और दायित्वधारी गीता रावत ने शुभारंभ किया। विधायक पंवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत के कारण केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री अकबीर पंवार, दीपेंद्र रावत, दलपति पडियार, प्रमोद बेलवाल, रमेश बिष्ट, विनोद राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed