Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
CM Dhami virtually inaugurated the All India Police Water Sports Cluster Competition Tehri Garhwal
{"_id":"69d60904d6065ef77701a190","slug":"video-cm-dhami-virtually-inaugurated-the-all-india-police-water-sports-cluster-competition-tehri-garhwal-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिहरी में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया वर्चुअल उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया वर्चुअल उदघाटन
Renu Saklani
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:21 PM IST
टिहरी बांध की झील कोटी कालोनी में 25 वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उदघाटन किया। इस दौरान विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी बांध की झील में भी जल्द सी प्लेन उतारने की प्रक्रिया चल रही है। देशभर के 19 पुलिस बलों के करीब 400 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। रातभर से हो रही भारी बारिश के कारण ही सीएम धामी उद्घाटन के लिए टिहरी नहीं पहुंच पाए। ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी आईटीबीपी को सौंपी गई है। आज आठ अप्रैल से शुरू हुई पांच दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स में शामिल होने वाली सभी 19 टीमों में शामिल आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, असम राइफल, आंध्रा प्रदेश पुलिस, अंडमान पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, जेएंडके पुलिस, महाराष्ट्रा पुलिस, मणिपुर पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस, ओडिसा पुलिस, पंजाब पुलिस, राजस्थान पुलिस, तमिलनाडू पुलिस, तेलांगाना पुलिस और यूपी पुलिस के 440 महिला और पुरुष खिलाड़ी टिहरी पहुंच हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।