{"_id":"69d50bd6bba9bd89f40f13e4","slug":"close-contest-for-president-and-vice-president-posts-in-bar-association-elections-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118261-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एक ने भी नहीं किया नामांकन
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन के टिहरी के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को छोड़कर अधिकांश पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना जताई जा रही है। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।
चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश सेमल्टी और सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह खरोला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनिल शर्मा और जयबीर सिंह रावत ने नामांकन किया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र उनियाल और सावन सिंह कैंतुरा ने पर्चे दाखिल किए। उक्त दोनों पदों पर चुनाव होना तय माना जा रहा है।
इसके अलावा सचिव पद पर चंद्रभान सिंह राणा, सह सचिव पद पर कविता भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर पवना और ऑडिटर पद पर प्रेम सिंह बनगांई ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इन पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन की संभावना है। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच आज बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक की जाएगी। नौ अप्रैल को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Trending Videos