सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Complete ongoing projects in the district soon

जिले में निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य जल्द पूरा करें: मुख्य सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 05 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Complete ongoing projects in the district soon
विज्ञापन
जिले में निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य जल्द पूरा करें : मुख्य सचिव

डीएम ने जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विकास कार्यों की समीक्षा
नई टिहरी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क, मोटरेबल ब्रिज, रामझूला सेतु के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षात्मक कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर–किनवानी–नीरगढ़ रोड पुनर्निर्माण की निविदा जारी की जा चुकी है। सिंचाई विभाग ने नहर, नलकूप, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं और क्षतिग्रस्त नहरों की स्थिति से अवगत कराया। नरेंद्रनगर में सीवर लाइन कार्य 55 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने फार्म बेस्ड और नॉन-फार्म गतिविधियों के तहत ऋषिकेश और चंबा में फूड कार्ट व सड़क किनारे जलपान योजनाओं की जानकारी दी। नॉन-फार्म सेक्टर में भिलंगना में प्रिंटिंग एवं लेबलिंग यूनिट, चंबा में एग्री इनपुट, डेयरी फार्म, थौलधार में हर्बल ऑयल, देवप्रयाग में मशरूम यूनिट, कीर्तिनगर में मत्स्य उत्पादन, जौनपुर में प्लम व बकरी पालन, प्रतापनगर में पोल्ट्री, हर्बल गार्डन और नरेंद्रनगर में ड्रैगन फ्रूट उत्पादन की जानकारी दी गई। पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि टिहरी झील क्षेत्र में जलवायु अनुकूल पर्यटन विकास के तहत डोबरा-चांठी, तिवाड़ गांव, कोटिकॉलोनी, नई टिहरी, मदन नेगी और लेक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। बैठक में सचिव लोनिवि पंकज पांडेय, एसएसपी श्वेता चौबे और एडीएम शैलेंद्र नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed