{"_id":"69a1a1be7294b7304205588f","slug":"consumers-raised-questions-about-high-bills-and-dangling-power-lines-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117573-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अधिक बिल आने और झूलती लाइनों पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अधिक बिल आने और झूलती लाइनों पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग और कैंपटी में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी की पहल पर आयोजित शिविर में घरों के ऊपर बिजली के तार झूलने, खपत से अधिक बिल आने, मीटर खराब होने और समय पर बिल न मिलने की शिकायतें प्रमुखता से छाई रही। इस दौरान शिविर में मंच की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली की सेवा, आपूर्ति और गुणवत्ता को लेकर जानकारी दी गई।
पंतवाड़ी निवासी उपभोक्ता त्रेपन सिंह ने शिकायत की कि उनका बिल काफी अधिक आ रहा है। पाब के प्रधान सुरेश सिंह कैंतुरा ने घरों के ऊपर विद्युत लाइन गुजरने से खतरा होने और खपत से अधिक बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। गंभीर सिंह, लोकेंद्र उनियाल, धीरेंद्र पंवार, नीलम देवी, सूरत सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने भी अधिक बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। कैपंटी में किशन सिंह, जगत सिंह मल्ल ने सोलर रूप टॉप लगाने के छह माह से बिल न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कमला देवी ने बिल में गलत नाम दर्ज होने, चरण सिंह ने नाम परिवर्तन, भरत सिंह नेगी ने मीटर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई है। मंच ने मौके पर ही कई उपभोक्ता को जारी बिल को संशोधित कराया और उपभोक्ता को वास्तविक खपत का नया बिल निर्गत करने के निर्देश विभाग को दिए। शिविर में न्यायिक सदस्य प्रेम सिंह भंडारी, उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने उपभोक्ताओं को विद्युत अधिनियम में विद्युत सेवा, गुणवत्ता को लेकर दिए गए प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। मंच ने ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, अवर अभियंता अतुल कुमार को उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।
Trending Videos