फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Deceived a minor with a false identity and a promise of marriage.

Tehri News: पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

Thu, 09 Jul 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 09 Jul 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Deceived a minor with a false identity and a promise of marriage.
परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन

हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने जताया कड़ा विरोध, पुलिस तैनात
घनसाली (टिहरी)। थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसके शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। घटना पर हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोेगों ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना के बाद बाजार में तनावपूर्ण स्थिति काे देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। व्यापारियों ने बैठक कर घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। आरोप है कि नाबालिग लड़के ने लड़की से सोशल मीडिया से बातचीत की। उससे मिलने चंडीगढ़ से घनसाली पहुंचा। इस दौरान लड़की को आरोपी के दूसरे धर्म का होने का पता चला जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को घटना का पता चलने पर आसपास के करीब 20-25 लोग मौके पर पहुंचे। लड़के को लड़की के कमरे में देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसके बाद नाबालिग की मां की आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाहर लोगों पर नजर रखे पुलिस
घनसाली (टिहरी)। थाना क्षेत्र में सामने आई घटना पर व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बाहर से यहां आ रहे लोेगों की पुलिस कोई निगरानी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि घनसाली बाजार में भी बाहर के कई व्यापारी हैं। उनके यहां कितने लोग रह रहे हैं और कहां से आ रहे हैं, फेरी वाले घूम रहे हैं, पुलिस को सबका सत्यापन कर उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में साब सिंह कुमाईं, कैलाश बडोनी, अमरेंद्र बिष्ट, दिग्विजय तिवाड़ी, मुकेश सेमवाल, रामनारायण कंसवाल, हयात सिंह कंडारी, विनोद लाल, अरविंद राणा, गणेश भट्ट और संदीप गुसाईं आदि शामिल थे। संवाद




घनसाली थाने को मिली तहरीर में परिजनों द्वारा बताया गया कि चंडीगढ़ निवासी नाबालिग ने पहचान छिपाकर नाबालिग को बहला फुसलाकर संबंध बनाया। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed