फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The administration has relocated three families to a safer location

Tehri News: प्रशासन ने तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर करवाया शिफ्ट

Fri, 10 Jul 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 10 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
The administration has relocated three families to a safer location
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित सी ब्लॉक टाइप-3 आवासीय परिसर की सुरक्षा दीवार का निर्माण धीमी गति से होने के कारण भवन संख्या-4 में रह रहे तीन परिवारों को खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भवन खाली कराकर परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर संवेदनशील भवन पर खतरे का चिह्न लगाया गया है। ठेकेदार को ढाल पर तिरपाल व रेत के थैलों से सुरक्षा व्यवस्था करने व पुलिस को बैरिकेडिंग कर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने लोक जीवन व सुरक्षा को उत्पन्न खतरे के मामले में पुलिस को जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। भवन स्वामी बलवीर सिंह नेगी और सतीश उनियाल ने प्रशासन एवं पुनर्वास विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी खतरे से अवगत कराया गया था। बताया कि भवन उनका स्थायी आवंटित आवास है और फिलहाल वे मजबूरी में पूर्व मंत्री दिनेश धनाई के मकान में शरण लिए हुए हैं जबकि उनका सामान अभी भी भवन में रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसूखदारों को भूमि आवंटन किए जाने से कॉलोनी की सुरक्षा खतरे में पड़ी है। निरीक्षण के दौरान एडीएम शैलेंद्र नेगी, खनन अधिकारी रवि नेगी और आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed