फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Members demanded the formation of a committee to review tenders issued by the Public Works Department

Tehri News: सदस्यों ने लोनिवि की जारी निविदाओं के लिए समिति के गठन की मांग उठाई

Fri, 10 Jul 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 10 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Members demanded the formation of a committee to review tenders issued by the Public Works Department
- जिला पंचायत की बैठक में सड़क, आपदा और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मुद्दे छाए
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सड़क, आपदा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शिक्षा और पेयजल समेत कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी की निविदाओं में कथित अनियमितताओं और चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित करने की मांग उठाई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नियमावली तैयार करने की जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला द्वारा उत्तराखंड को पांचवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ। सदस्य दर्शनी रावत ने जिला योजना में उपेक्षा और लोनिवि के पूल्ड हाउस कार्यों की जांच की मांग की। इस दौरान लोनिवि अधिकारी से नोकझोंक के बाद दर्शनी रावत, अनुज शाह, देवेंद्र भट्ट और कविता ने नारेबाजी कर विरोध जताया। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने 30 जुलाई तक जिला योजना की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।सदस्य विजया देवी ने लंबगांव-कंडियालगांव, लक्ष्मी पंवार ने देवल सड़क, विजयपाल रावत ने सेमंडीधार अतिथि गृह का संचालन सहकारी समिति को देने, उत्तम असवाल ने नमामि गंगे के बावजूद देवप्रयाग में गंगा में सीवर मिलने और अनुज शाह ने भिलंगना के 12 जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठाया। विक्रम घाणता ने हिंदांव पट्टी में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की। बैठक में मौजूद घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए लोनिवि अधिकारियों को स्यूरी और गोज्याणा सड़क का प्रस्ताव दोबारा शासन को भेजने के निर्देश दिए। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने आपदा प्रबंधन में विभागीय समन्वय पर जोर दिया, जबकि अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सदन में उठाए गए सभी मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, जौनपुर सीता पंवार, एएमए गणेश भट्ट, सदस्य सीता मनवाल, देवेंद्र भट्ट, रविंद्र डिमरी, गीता डबराल, मकानी देवी, एई दीपेंद्र अमोला, जसपाल रावत, सीएमओ डाॅ. श्याम विजय, शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी, ताजवीर सिंह, गंभीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed