{"_id":"6a369b00835adc27ff0dca73","slug":"demand-for-action-against-those-disturbing-the-atmosphere-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119672-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी के माध्यम से डीएम को भेजा ज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। देवल गांव के केतन की मौत के मामले को लेकर बाहरी व्यक्तियों और कुछ संगठनों की ओर से क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिशों का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। थाना पहुंचकर स्थानीय लोगों ने इस संबंध में थाना प्रभारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर बाहरी लोगों पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि घटना को कुछ बाहरी लोग और संगठन जातीय रंग देकर जनता को भड़काने और क्षेत्र में आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतापनगर क्षेत्र में विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोग वर्षों से प्रेम और भाईचारे के साथ रहते आए हैं लेकिन कुछ बाहरी तत्व इस घटना का राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इसे जातीय मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही है जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से ऐसे लोगों पर निगरानी रखने और भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, पूर्व प्रधान दिनेश जोशी, राजमोहन ने कहा कि केतन की मौत के मामले में प्रशासन और पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र के लोग मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं लेकिन कुछ बाहरी व्यक्ति और संगठन यहां आकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।