{"_id":"6a3926362ead66591002b278","slug":"proposal-to-upgrade-nainbagh-hospital-remains-stuck-in-red-tape-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119702-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नैनबाग अस्पताल उच्चीकरण का प्रस्ताव फाइलों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नैनबाग अस्पताल उच्चीकरण का प्रस्ताव फाइलों में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुविधाओं को तरस रहा अस्पताल, एक्सरे, ईसीजी तक की सुविधा नहीं
नई टिहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग का उच्चीकरण कब होगा। वर्षो से क्षेत्र के लोग अस्पताल के उच्चीकरण की राह ताक रहे है। स्थानीय लोगों की मांग पर पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के उच्चीकरण करने की घोषणा की थी लेकिन उच्चीकरण की कार्रवाई कागजों तक सिमटकर रह गई। उच्चीकरण न होने से क्षेत्र के लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का सबसे बड़ा अभाव है। वर्ष 2000 में नैनबाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई थी। वहां एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। बेड की संख्या सिर्फ चार है जबकि नैनबाग गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक क्षेत्र से सटे होने के कारण क्षेत्र के कई गांव के लोग प्राथमिक उपचार के लिए नैनबाग अस्पताल में आते हैं लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे, ईसीजी, पैथोलॉजी जांच और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण लोगों को निराश होकर मसूरी या फिर देहरादून का रुख करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग पर गत वर्ष तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जौनपुर महोत्सव में नैनबाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने की घोषणा की थी। सीएमओ कार्यालय की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन स्वास्थ्य महानिदेशालय से नैनबाग क्षेत्र में जनसंख्या का कम मानक का हवाला देकर प्रस्ताव को लौटा दिया था। बीते अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर फिर से स्वास्थ्य महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया, तब से यह कार्रवाई फाइलो में ही लटक कर रह गई। जिससे लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
नैनबाग क्षेत्र की विषय भौगोलिक परिस्थितियों और चारधाम यात्रा मार्ग होने के कारण अस्पताल उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। शासन से मानकों में शिथिलीकरण देने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में जल्द ही शासन स्तर पर बैठक प्रस्तावित है।
-डॉ. श्याम विजय, सीएमओ टिहरी