{"_id":"6a39204e7ec7de4ff00ab97b","slug":"efforts-to-include-the-tehri-assembly-constituency-in-the-obc-category-intensify-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119700-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी विस क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी विस क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने की कवायद तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने डीएम से मांगा प्रस्ताव
नई टिहरी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को प्रतापनगर, उत्तरकाशी और धनोल्टी क्षेत्र की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग पर शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जिलाधिकारी से टिहरी विधानसभा क्षेत्र में निवासरत गंगाड़ी और टीरियाल समुदाय का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।
उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव गोरधन सिंह की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में शासन के पांच मई 2026 के पत्र का हवाला देते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने डीएम से टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले समुदायों का विवरण आयोग को उपलब्ध कराने को कहा। आयोग की ओर से यह कार्रवाई विधायक किशोर उपाध्याय की ओर से शासन को भेजे गए पत्र के बाद शुरू हुई है।
विधायक ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को प्रतापनगर, उत्तरकाशी और धनोल्टी के निवासियों की तरह ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग उठाई थी। विधायक उपाध्याय का कहना कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने इस दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ कर सकारात्मक पहल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डीएम शीघ्र ही आवश्यक तथ्यों के साथ प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस कार्य में सहयोग और समर्थन देने की अपील की है।