फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to designate the district hospital as the base hospital for the medical college

Tehri News: जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनाने की मांग

Sun, 18 Oct 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 18 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Demand to designate the district hospital as the base hospital for the medical college
नई टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बौराड़ी गणेश चौक में अनिश्चितकालीन धरना 78 वें व क्रमिक अनशन 48 वें दिन जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को क्रमिक अनशन पर टैक्सी यूनियन बौराड़ी के अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान और दिनेश भट्ट बैठे। धरने पर बैठक कांग्रेस महासचिव राकेश राणा, राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए ऋषिकेश और देहरादून जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के देखते हुए जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। कहा कि सरकार को बिना किसी भेदभाव के शीघ्र मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी करना चाहिए। जिला अस्पताल बौराड़ी को मेडिकल कॉलज का बेस अस्पताल बनाने की मांग दोहराई। इस मौके पर जीतराम भट्ट, कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला, चंदन सिंह रावत, लक्ष्मण रावत, किशोरी लाल चमोली, अब्दुल मारूफ, अनुसूया नौटियाल, भरत सिंह रावत, संदीप रावत, राहुल बुटोला, शोभन सिंह पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed