सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dhawal Giri's team finished first in the Hackathon Yukti 2026.

Tehri News: हैकाथॉन युक्ति 2026 में धवल गिरी टीम रही प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Dhawal Giri's team finished first in the Hackathon Yukti 2026.
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में हुई प्रतियोगिता
Trending Videos

नई टिहरी। टीएचडीसी के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में 48 घंटे का हैकाथॉन युक्ति 2026 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। संस्थान में यह कार्यक्रम निटकॉन लिमिटेड के सहयोेग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. शरद कुमार प्रधान ने प्रतिभागियों द्वारा 48 घंटे तक निरंतर मेहनत कर समस्याओ का समाधान खोजने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि हैकाथॉन में 36 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्रुप कॉर्डिनेटर साइबर सिक्योरिटी मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी भारत सरकार तुलिका पांडेय ने कहा कि समस्या का समाधान के लिए उपकरणों का सटीक एवं प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वदेशी तकनीकी और वैकल्पिक समाधान को अपनाकर राष्ट्र के सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। निटकॉन के प्रबंध निदेशक सतवेंद्र सिंह ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा होना चाहिए। एआई विशेषज्ञ भावना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व और उसके परिणामों की सटीकता के बारे में बताया। निटकॉन के चेयरमैन आलोक प्रति ने छात्रों को वास्तवित समस्याओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की धवल गिरी टीम प्रथम रही। टीम को 30 हजार रुपये का नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। संस्थान की हैशक्रू टीम द्वितीय रहने पर टीम को 20 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। एबनेगेशन टीम तृतीय रही। बिगिनर कैटेगिरी का प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से पेट हॉकर्स और एसीडियन टीम को दिया गया। बेस्ट आइडिया अवार्ड नो ग्लिच और 404 फाउंड टीम को साझा प्रदान किया गया। जबकि बेस्ट ग्राफिकल यूजर इंटरफेस/ यूजर एक्सपीरियंस का पुरस्कार अल्केमिस्ट को दिया गया। इस मौके पर आईएचईटी के विभागाध्यक्ष डॉ.विवेक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed