{"_id":"69c14aa25a0a3d01df0aaa06","slug":"diploma-engineers-federation-launches-indefinite-strike-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117978-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी में लंबित मांगों को लेकर धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
लंबित 27 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर जताया आक्रोश
नई टिहरी। लंबित 27 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को लोनिवि अतिथि गृह में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के शाखाध्यक्ष जेपी भट्ट, आशीष मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि सीएम को भेजे मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया लंबे समय से कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन विसंगति को ठीक करने, 1 जनवरी 2014 के बाद विभागों में नियुक्त कनिष्ठ अभियंता को प्रथम एसीपी के रूप में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर लेवल दस का वेतनमान देने, पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति की सीमा 20 प्रतिशत करने, सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति, विभागीय अभियंताओं की ड्यूटी गैर तकनीकी कार्यों में न लगाने, सभी विभागों में कार्यरत अभियंताओं को बायोमेट्रिक हाजिरी से छूट देने की मांग की जा रही है, लेकिन शासन स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस मौके पर महासंघ के प्रांतीय सचिव सतीश भट्ट, लघु सिचाई के प्रांतीय सचिव त्रयम्बक गैरोला, लोनिवि मंडल उपाध्यक्ष ऊषा भण्डारी, जनपद सचिव राजेंद्र सोढ़ी, शक्ति आर्य, अमित रूसिया, संजय ढुकलान, ममता पंवार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos