{"_id":"6a26c93b718f2ff9ab03954d","slug":"doctors-of-ayush-department-started-agitation-regarding-their-demands-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119393-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आयुष विभाग के चिकित्सकों का मांगों को लेकर आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आयुष विभाग के चिकित्सकों का मांगों को लेकर आंदोलन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया
नई टिहरी। आयुष विभाग के चिकित्सकों ने लंबित सात सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की शुरूआत कर दी। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्रों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ा है।
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर पर जिले भर में आयुष चिकित्सकों ने सोमवार को अपनी बांह पर काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। संघ के सचिव डॉ़ राममनी दुबे ने बताया कि टिहरी के सभी चिकित्साधिकारी संवर्ग की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं का निराकरण करने, विभागीय निदेशक की नियुक्ति, एसीपी, एमएसीपी, डीएसीपी का लाभ देने, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन, पदोन्नति, अध्ययन अवकाश की विसंगतियां दूर करने, स्थायीकरण, आधार आधारित बायोमेट्रिक, मोबाइल ऐप की व्यवस्था आदि समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई है।
बताया 8 से 10 जून तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज करते हुए ओपीडी का संचालन किया जाएगा। 11 और 12 जून को ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी लेकिन विरोध स्वरूप आंदोलनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 13 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन के साथ ओपीडी बहिष्कार किया जाएगा। 15 जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर निदेशालय में धरना देंगे।