{"_id":"6a256d468d614862b50ec712","slug":"dudgapul-bangsheel-road-connecting-devalsari-and-nagtibba-in-poor-condition-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119367-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: देवलसारी-नागटिब्बा को जोड़ने वाली दुडगापुल-बंगशील सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: देवलसारी-नागटिब्बा को जोड़ने वाली दुडगापुल-बंगशील सड़क खस्ताहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर बिखरा मलबे व पत्थर से जोखिमभरी बनी है आवाजाही
थत्यूड़ (टिहरी)। देवलसारी और नाग टिब्बा को जोड़ने वाला दुडगा पुल-बंगशील सड़क खस्ताहाल बनी है। सड़क से क्षेत्र के लोगों के साथ पर्यटकों को आवागमन में भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। सड़क पर बिखरा मलबा और पत्थर लोगों के जोखिम बना है।
जौनपुर क्षेत्र में गत चार दिनों से हो रही भारी बारिश से देवलसारी-नागटिब्बा को जोड़ने वाले बंगशील सड़क पर भारी मलबे के साथ पत्थर आने से आवाजाही करना जोखिम भरी बना है। स्थानीय निवासी सुनील थपलियाल, मनवीर परमार, राजेंद्र राणा, शेर सिंह डोगरा आदि का कहना कि दुडगा पुल- बंगशील एक किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य एक वर्ष पूर्व स्वीकृत मिल चुकी थी।
गर्मियों के सीजन में नागटिब्बा और देवलसारी में पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से सड़क पर भारी मलबा और पत्थर आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने लोनिवि से सड़क पर आया मलबा हटाने और सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है। वहीं सड़क सुधारीकरण कार्य कर रहे विजेंद्र पंवार का कहना कि क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण सड़क मरम्मत के कार्य में दिक्कतें आ रही है। अधिशासी अभियंता राजेंद्र टम्टा का कहना कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेज दिया है जल्द सड़क के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।