सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Education department employees protested by boycotting work.

Tehri News: शिक्षा विभाग के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 23 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Education department employees protested by boycotting work.
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
Trending Videos


नई टिहरी। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज करवाया। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निदेशक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

शिक्षा विभाग के कर्मियों, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, पर्वतीय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजीव नेगी, उत्तराखंड अधिकारी कर्मिक शिक्षक महासंघ परिषद संयोजक कमल नयन रतूड़ी आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने बेसिक शिक्षा निदेशक नौडियाल के कार्यालय में घुसकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की है, जिससे शिक्षा विभाग के साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों में आक्रोश बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की मांग उठाई है। इस मौके पर लाखी शाह, अनूप नेगी, दिनेश चंद रमोला, संदीप चौहान, दिनेश चंद्र निराला, रश्मि रावत, प्रियंका सेमवाल, सुरेश उनियाल, रोशन लाल, आनंद सिंह रावत, उम्मेद पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed