सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Election fever for local body polls intensifies in the Narendra Nagar municipal area.

Tehri News: नरेंद्रनगर पालिका क्षेत्र में बढ़ी स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 27 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Election fever for local body polls intensifies in the Narendra Nagar municipal area.
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन दो और वार्ड सदस्य पद के लिए 17 नामांकन पत्र बिके

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नरेंद्रनगर में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पदों के लिए दावेदारों ने रुचि दिखाई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों ने कुल चार नामांकन पत्र खरीदे, जबकि सात वार्डों वाली नगर पालिका में वार्ड सदस्य पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र लिए।
अध्यक्ष पद के दावेदार राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने तीन नामांकन पत्र खरीदे, जबकि दूसरे दावेदार राजेंद्र सिंह गुसाईं ने एक नामांकन पत्र लिया। वार्ड सदस्य पदों के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका चुनाव को लेकर नगर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही चुनाव समीकरणों पर चर्चा भी शुरू हो गई है। 9 जून को नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड सभासद पदों के लिए मतदान होना है, जिसको लेकर प्रशासन भी निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुटा है। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. डीके वर्मा ने बताया निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं शांतिपूर्वक संचालित की जा रही हैं। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने कुल चार नामांकन पत्र खरीदे, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed