{"_id":"6a2815e58f35d4e5c909ecd2","slug":"angry-people-surrounded-pwd-officers-due-to-lack-of-road-improvement-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119408-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सड़क सुधारीकरण नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने लोनिवि अफसरों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सड़क सुधारीकरण नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने लोनिवि अफसरों को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुधारीकरण कार्य शीघ्र शुरू नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाॅक मुख्यालय थत्यूड़ क्षेत्र से लगी दुगडा पुल-बंगशील सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य में की जा रही देरी से आक्रोशित लोगों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने शीघ्र सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन के चेतावनी दी।
थत्यूड़ क्षेत्र के अपर पालीगाड़ ग्रामीण मंगलवार को लोनिवि कार्यालय थत्यूड़ पहुंचे। ग्राम प्रधान शांति प्रसाद गौड़, खेमराज पुजारी, अरूण गौड़ ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय दुडगा पुल-बंगशील सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन विभाग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए निविदाएं जारी हो गई थी लेकिन अभी तक सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
बताया दुडगापुल से बंगशील तक सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी बने हैं। लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ है। क्षेत्र के लोगों की ओर से शासन-प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को कई बार इस संबंध में अवगत करवाया गया लेकिन सड़क की स्थिति नहीं सुधार पाई।
विज्ञापन
उन्होंने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं किया तो क्षेत्र के लोग लोनिवि के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। इस बाबत लोनिवि थत्यूड़ के ईई राजेंद्र टम्टा ने आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर विजय सिंह गुसाईं, गुरू प्रसाद, ग्राम प्रधान गजेंद्र दत्त रतूड़ी, वीरेंद्र दत्त खंडूरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य केसर सिंह, जगमाेहन रावत, शैलेंद्र लेखवार, मुरारी लाल, कमलनयन सेमवाल आदि मौजूद थे।