सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ashish and Himanshu from Tehri become Flying Officers.

Tehri News: टिहरी के आशीष और हिमांशु फ्लाइंग ऑफिसर बने

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 09 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Ashish and Himanshu from Tehri become Flying Officers.
विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा। प्रतापनगर मांजफ गांव के आशीष रावत पुत्र विजय सिंह रावत और चंबा ब्लॉक के दिवाड़ा गांव के हिमांशु नेगी का वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है।

आशीष की इंटर तक पढ़ाई सेंट ऐंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी में हुई हैं। उन्होंने ग्राफिक एरा विवि देहरादून से बीबीए की डिग्री हासिल करने के बाद इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष के पिता की नई टिहरी बाजार में गारमेंट की दुकान संचालित करते हैं। माता आशा देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चंबा ब्लॉक के दिवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नेगी पुत्र प्रीतम नेगी भी वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर बने हैं। दिवाड़ा गांव निवासी हिमांशु की बहन मीनल नेगी ने हाल ही में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस पद पर चयनित हुई हैं। दोनों के चयन पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रमुख सुमन सजवाण, मनीषा पंवार, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व प्रमुख प्रदीप रमोला, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के निदेशक गौतम बिष्ट, अनिल सेमल्टी, दाताराम जुयाल आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed