{"_id":"6981dbace3afa8df28098ea5","slug":"encroachment-and-illegal-parking-have-slowed-down-traffic-in-chamiyala-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117141-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अतिक्रमण और अवैध पार्किंग ने छीनी चमियाला की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अतिक्रमण और अवैध पार्किंग ने छीनी चमियाला की रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों फंसे रह रहे ग्रामीण, पार्किंग के अभाव में परेशान रहे लोग
अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान : एसडीएम
घनसाली (टिहरी)। चमियाला बाजार क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। आए दिन लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने वाले लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। दूर दराज गांवों से जरूरत का सामान लेने आए लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। बाजार क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और पार्किंग सुविधा के अभाव ने स्थिति गंभीर बनती जा रही है।
चमियाला भिलंगना क्षेत्र का मुख्य बाजार होने के कारण दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है। थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने पर यातायात ठप हो जाता है।
लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह, दिन और शाम किसी भी वक्त बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे स्थानीय लोगों के साथ खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बाबत एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल का कहना है कि चमियाला बाजार में जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग है। इसे लेकर नगर पंचायत और व्यापारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित की जाएगी। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की सहमति के बाद अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos