सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farmers submitted a memorandum to the Chief Secretary

Tehri News: काश्तकारों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 05 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum to the Chief Secretary
विज्ञापन
नई टिहरी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) सहायतित टिहरी झील परियोजना के तहत कोटी कालोनी से डोबरा तक निर्माणाधीन पर्यटन सड़क (रिंग रोड) से प्रभावित काश्तकारों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को ज्ञापन सौंपा। रामगांव के प्रधान नरेंद्र नेगी, राजेंद्र नेगी, नरेंद्र रावत, जयेंद्र रमोला, ज्यूंदासू के प्रधान सतेंद्र सिंह, चमन सिंह, कुंवर तड़ियाल, महावीर चौहान, त्रेपन नेगी, गजपाल पंवार, गजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह और राजेंद्र सिंह ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के दौरान किए गए वादों पर अमल नहीं किया जा रहा है। काश्तकारों ने कहा कि उन्हें मिलने से रोका जा रहा है और बृहस्पतिवार को भागीरथी पुरम तथा शुक्रवार को जिला सभागार में भी मुख्य सचिव से मिलने नहीं दिया गया, जबकि कुछ चुनिंदा लोगों की ही मुलाकात कराई गई। प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि रिंग रोड का 14 मीटर दायरा प्रस्तावित है, लेकिन उनसे 24 मीटर भूमि ली जा रही है, जिससे कई काश्तकार भूमिहीन हो रहे हैं। साथ ही भवनों के लिए 42 और 36 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर के बजाय कम मुआवजा दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में स्वरोजगार के तहत आउटलेट, दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप में प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रभावित गांवों में रामगांव, ज्यूदांसू, जाख, पलास, तल्ला उप्पू और तिवाड़ शामिल हैं। मुख्य सचिव ने ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। काश्तकारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे रिंग रोड कार्य रोककर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed