{"_id":"699aff9d7b2aca95cf0d64b4","slug":"former-village-headman-continues-hunger-strike-in-genwali-village-for-the-third-day-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117475-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गेंवाली गांव में तीसरे दिन भी अनशन पर डटे पूर्व प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गेंवाली गांव में तीसरे दिन भी अनशन पर डटे पूर्व प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन उग्र करने की चेतावनी
घनसाली (टिहरी)। सीमांत गेंवाली गांव के पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत सात सूत्री मांग को लेकर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। उनके समर्थन में गांव की महिलाएं और बुजुर्ग क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। आंदोलनरत लोगों से वार्ता के लिए किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। जल्द ही लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की धार तेज करने की चेतावनी दी।
क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण करने, पुल निर्माण शुरू करने, मोबाइल टावर लगाने, आपदा प्रभावित 12 परिवारों का पुनर्वास करने, क्षतिग्रस्त जूनियर हाईस्कूल भवन निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर गेंवाली गावं के लोग 20 फरवरी से गांव के पंचायती चौक में आंदोलनरत है। उक्त समस्याओं का समाधान न होने पर पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्राम प्रधान विजेश्वरी देवी ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं का समाधान करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर सीमांत गांव की कोई सुध नहीं ली जा रही है। गांव में शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया जा रहा है तब भी कोई जिम्मेदार अधिकारी वार्ता तक लिए गांव नहीं पहुंचा। शासन-प्रशासन पर सीमांत गेंवाली गांव की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस मौके पर वीर सिंह, मखन सिंह, भीम सिंह, शिव सिंह, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos