सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Herbal gulal made by the women of Ranichauri is a popular product in the market.

Tehri News: रानीचौरी की महिलाओं की ओर से बनाया गया हर्बल गुलाल बाजार में छाया

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Herbal gulal made by the women of Ranichauri is a popular product in the market.
विज्ञापन
नई टिहरी। इस बार होली पर रानीचौरी की महिलाओं के हाथों से तैयार किया गया हर्बल गुलाल बाजार में खास पहचान बना रहा है। मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के अंतर्गत संचालित आराधना लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं ने फूलों और प्राकृतिक सामग्री से गुलाल तैयार कर स्थानीय बाजारों में उतारा है। करीब आठ कुंतल हर्बल गुलाल तैयार किया जा चुका है, जिसकी मांग नई टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों और ऑनलाइन माध्यम से भी मिल रही है।
Trending Videos

महिला समूह पिछले एक पखवाड़े से होली के लिए विशेष तैयारियों में जुटा रहा। तैयार गुलाल की पैकिंग कर नई टिहरी, बौराड़ी, बीपुरम, कोटीकॉलोनी, चंबा, बादशाहीथौल, आगराखाल और नरेंद्रनगर समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति की जा रही है। मांग पर संस्था की ओर से उपभोक्ताओं के पते पर भी रंग उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा और आराधना लघु उद्योग की सुषमा बहुगुणा के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने पारंपरिक और प्राकृतिक विधि से रंग तैयार किए हैं। सुषमा बहुगुणा ने बताया कि बादशाहीथौल बंगाचली सहकारिता मेले में लगाए गए स्टॉल पर पिछले सात दिनों के भीतर लगभग दो कुंतल हर्बल रंगों की बिक्री हुई। संजय बहुगुणा ने बताया कि हर्बल गुलाल पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बनाने में फूलों का बुरादा, सब्जियों का रस, अरारोट पाउडर और मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाता है। गेंदा, गुड़हल और गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर पीसा जाता है। फिर इसे अरारोट या कॉर्नफ्लोर के साथ मिलाकर छाना जाता है, जिससे मुलायम गुलाल तैयार होता है। चुकंदर से गहरा गुलाबी, पालक से हरा और गाजर से नारंगी रंग बनाया जाता है। खुशबू के लिए नींबू और चंदन तेल की कुछ बूंदें मिलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed