सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Himalaya Otu Festival to be held from March 6 to 9 in Koti Colony

Tehri News: कोटीकॉलोनी में छह से नौ मार्च तक होगा हिमालय ओटू महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Himalaya Otu Festival to be held from March 6 to 9 in Koti Colony
विज्ञापन
नई टिहरी। हिमालय ओटू टिहरी झील महोत्सव से आमजन को जोड़ने के लिए इस बार कोटीकॉलोनी में मुख्य कार्यक्रम के अलावा टिहरी जिले की सभी छह विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छह से नौ मार्च तक आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलावा मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, फैशन शो, राफ्टिंग, पेंटिंग, ट्रैकिंग, पतंग महोत्सव,गंगा आरती और फुटबाल प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए इनामी राशि तय की गई है। जिससे जिलेभर में महोत्सव को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
Trending Videos

जिला सूचना विभाग में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी है। सीएम की अनुमति के बाद हिमालय ओटू का कार्यक्रम जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए बेहतर स्थान चिह्नित किए गए हैं। महोत्सव जिला मुख्यालय में कराने पर भी विचार किया गया। लेकिन इन दिनों अधिकतर बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है, इस कारण मुख्य कार्यक्रम कोटीकॉलोनी में ही रखा गया है। लेकिन भविष्य में कोटीकॉलोनी में वाटर स्पोर्ट्स और महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम नई टिहरी में कराने का प्रयास किया जाएगा। महोत्सव में प्रशासनिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। बताया कि टिहरी महोत्सव में करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इस महोत्सव को आयोजित करने के लिए अगली बार उत्तराखंड के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमालय ओटू कार्यक्रम के तहत बौराड़ी स्टेडियम में करिअप्पा फुटबाल प्रतियोगिता और पेंटिंग, नरेंद्रनगर खारास्रोत में पतंग महोत्सव, पीड़ी,कसमोली में बर्ड वाचिंग, प्रतापनगर खगोल रात्रि, नागटिब्बा में ट्रैकिंग, मुनिकीरेती में राफ्टिंग और देवप्रयाग में गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नत्थी लाल तिवाड़ी, विनोद सुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed