सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Inclusive disaster training provided

Tehri News: समावेशी आपदा का दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Inclusive disaster training provided
विज्ञापन
पुरोला। बुरांश संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय सामुदायिक आधारित समावेशी आपदा जोखिम न्यूनीकर प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों को फील्ड में ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
Trending Videos

शुक्रवार को दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करवाया। इस दौरान उन्हें आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक सहायता और सामुदायिक समन्वय की प्रक्रिया का प्रैक्टिकल अभ्यास कराया। प्रतिभागियों को बताया गया कि आपदा प्रबंधन केवल कागजी योजना तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर अभ्यास के माध्यम से प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रोजेक्ट कोडिनेटर प्रकाश राज ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व तैयारी, जोखिम की पहचान, समुदाय की सक्रिय भागीदारी सहित आपदा से संबंधित विषयों पर विस्तुत जानकरी दी गई है। इस मौके पर प्रकाश राज, गमेश्वर सिंह, विजय रतूड़ी, सुशील थपलियाल, पल्लवी, सुनीता, सुमित्रा, पवन, रेखा, रमिता,जयमाला, गब्बर सिंह, पंकज गैरोला, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed