सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Information given to students about adolescence, law and employment

Tehri News: किशोरावस्था, कानून और रोजगार की विद्यार्थियों को दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Feb 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Information given to students about adolescence, law and employment
विज्ञापन
कानून के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं : आलोकराम त्रिपाठी
Trending Videos

चंबा (टिहरी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बाल सखा कार्यक्रम के तहत श्रीदेव सुमन इंटर काॅलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कॅरियर काउंसलिंग, बालिकाओं के लिए किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन और विधिक सेवा साक्षरता की जानकारी दी गई।
प्राधिकरण के सचिव / सीनियर सिविल जज आलोकराम त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कानून के क्षेत्र में रोजगार के अपार संभावना मौजूद है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए कानून की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो, चेक बाउंस, नशा, साइबर क्राइम आदि के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी अंकुर कुमार ने कृषि, उद्यान और वानिकी के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य सोमवारी लाल सकलानी ने कहा कि भविष्य में रोजगार के लिए सही लक्ष्य का निर्धारण परिस्थिति और क्षमता को समझना जरूरी है। रोजगार के लिए टीचिंग और नर्सिंग,स्वरोजगार के अलावा अनेक क्षेत्र हैं।
इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मयंक थपलियाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, शैलेंद्र डोभाल, आरएस नेगी, जेएस रावत, डा. विनोद चौहान, मंजीत नकोटी, सौरभ उनियाल, दीपक रौतेला, तरुण डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed