सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Inspected the highway and reviewed the traffic management system.

Tehri News: हाईवे का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Inspected the highway and reviewed the traffic management system.
टिहरी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हाईवे पर भूस्खलन जोन का जायजा लेती एसएसपी। स्रोत जागरू
विज्ञापन
एसएसपी ने भूस्खलन जोन में मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश
Trending Videos

नई टिहरी। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीआरओ और लोनिवि के अधिकारियों के साथ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बगड़धार, दुआधार और ताछला का निरीक्षण किया। एसएसपी ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर भद्रकाली, तपोवन और मुनिकीरेती क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बगड़धार, दुआधार और ताछला में भूस्खलन प्रभावित स्थलों पर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। सुरक्षित और सुचारू यातायात के लिए पुलिस और पीआरडी तथा होमगार्ड की जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण बंद होने वाले मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए भारी मशीनें तैयार रखी जाएं। साथ ही जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के संचालकों के संपर्क नंबर संबंधित थानों और जनपद के नियंत्रण कक्ष में अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed