{"_id":"6a54e991c92303ffbf0050ba","slug":"manjakote-inter-college-building-at-risk-for-a-year-tehri-news-c-5-1-drn1020-1016830-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एक साल से खतरे की जद में मंजकोट इंटर कॉलेज का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एक साल से खतरे की जद में मंजकोट इंटर कॉलेज का भवन
Mon, 13 Jul 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा दीवार निर्माण नहीं होने पर विधायक नाराज, डीएम को भेजा पत्र
कंडीसौड़ (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज मंजकोट में अतिवृष्टि के दौरान पिछले साल गिरी पीएमजीएसवाई सड़क की सुरक्षा दीवार का मलबा नहीं हट पाया। विद्यालय भवन के ऊपर सुरक्षा दीवार का शेष हिस्सा लटका होने से भवन को खतरा बना हुआ है। इस मामले में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने डीएम को पत्र भेजकर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम को संबंधित विभाग को तत्काल मलबा हटाने और सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश देने को कहा है।
पत्र में विधायक ने कहा है कि विकासखंड थौलधार के राजकीय इंटर कॉलेज मंजकोट में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मैंडखाल-गैर मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार 14 अगस्त 2025 को आंशिक रूप से विद्यालय भवन पर गिर गई थी। इस घटना में विद्यालय के दो कक्षा-कक्ष, कार्यालय कक्ष और वर्चुअल लैब क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को दी थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो मलबा हटाया गया और न ही सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण किया गया।
विद्यालय में कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई इन्हीं प्रभावित कक्षों के आसपास संचालित हो रही है। विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष उपलब्ध नहीं हैं, जिससे वैकल्पिक व्यवस्था करना भी संभव नहीं हो पा रहा है। विधायक पंवार ने डीएम से छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मलबा हटाने, सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण कराने को कहा है।