{"_id":"6a54d2067ef952807b06311e","slug":"teachers-outraged-over-non-resolution-of-pending-demands-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120097-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होने पर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होने पर भड़के शिक्षक
Mon, 13 Jul 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना, जल्द समाधान न होने पर दी तालाबंदी की चेतावनी
नई टिहरी। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। 14 सूत्री मांगों का निराकरण न होने के विरोध में शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई न होने से डीईओ बेसिक के कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
सोमवार को संगठन से जुडे़ शिक्षक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीईओ बेसिक के कार्यालय परिसर में पहुंचे। शिक्षकों ने चयन एवं पदोन्नति के अवशेष देयकों का भुगतान न होने, वरिष्ठ-कनिष्ठ वेतन निर्धारण न होने पर रोष जताते हुए नारेबाजी की ओर वहां धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित भुगतान करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, जीपीएफ प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है।
शिक्षकों ने चयन एवं पदोन्नति वेतनमान के लंबित देयकों के भुगतान के लिए समिति गठित करने, सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन करने, सप्तम वेतनमान के एरियर का भुगतान करने, जूनियर हाईस्कूल बंद होने पर शिक्षकों का उच्चीकृत विद्यालयों में समायोजन करने, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के स्पष्ट निर्देश जारी होने तक पदोन्नति के लिए अंडरटेकिंग लेने, ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक प्रकरण समयबद्ध भेजने, जीपीएफ एवं अर्जित अवकाश सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
धरना देने वालों में संगठन के प्रांतीय महामंत्री जगवीर खरोला, जिलाध्यक्ष शेर सिंह पंवार, संरक्षक राकेश डोभाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाशी सेमवाल, महामंत्री उम्मेद नेगी, कोषाध्यक्ष सुधा उनियाल, श्याम लाल आर्य शामिल थी।