फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shridev Suman University expected to get a new Vice-Chancellor soon.

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

Sun, 12 Jul 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Jul 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Shridev Suman University expected to get a new Vice-Chancellor soon.
नए कुलपति की तैनाती के बाद शिक्षकों की भर्ती शुरू होने के हैं आसार
विज्ञापन

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से चल रही चयन प्रक्रिया के बाद इस माह के अंत तक विवि को नया स्थायी कुलपति मिलने की उम्मीद है। नए कुलपति की नियुक्ति के साथ ही विवि में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया, आधारभूत सुविधाओं का विकास और लंबित प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी का तीन साल का कार्यकाल बीते 11 अप्रैल 2026 को पूरा हो गया था। नए कुलपति की नियुक्ति समय पर नहीं हो पाने के कारण राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 10 अप्रैल को प्रो.जोशी का कार्यकाल छह माह और नए कुलपति की नियुक्ति होने तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन

विवि सूत्रों के अनुसार कुलपति चयन के लिए करीब 120 आवेदन प्राप्त हुए थे। सर्च कमेटी ने आवेदन पत्रों का परीक्षण के बाद लगभग 20 नामों का पैनल तैयार किया है। इन दिनों अंतिम चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह के अंत तक विवि में नए कुलपति की नियुक्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से गढ़वाल मंडल के 52 राजकीय महाविद्यालय, करीब 150 निजी और अशासकीय महाविद्यालय संबद्ध हैं। इसके अलावा विवि ऋषिकेश, गोपेश्वर और चंद्रबदनी विवि के तीन अपने कैंपस कॉलेज है। विवि स्थापना के बाद पहली बार विवि में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी गतिमान है।

विवि मुख्यालय बादशाहीथौल और परिसरों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं। नए कुलपति के कार्यभार संभालने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल में निर्माणाधीन भवनों, संसाधनों के विस्तार और अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed