फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for blacktopping the Jwarna-Bangiyal road

Tehri News: ज्वारना-बंगियाल सड़क के डामरीकरण की मांग

Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for blacktopping the Jwarna-Bangiyal road
कंडीसौड़ (टिहरी)। ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग के लांगू झकोगी से ज्वारना-कंस्यूड तक पिछले 15 वर्षों से डामरीकरण नहीं होने पर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क का शीघ्र डामरीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह रांगड़ व सुनील जुयाल ने लोनिवि चंबा के ईई राजविंदर सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग क्षेत्र की लाइफ लाइन है। इसी मार्ग से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। मसूरी-देहरादून की ओर भी बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क का डामरीकरण नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बैठकों में भी कई बार यह समस्या प्रमुखता से उठाई गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यदि दो माह के भीतर सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग लोनिवि कार्यालय में धरना-प्रदर्शन और अधिकारियाें का घेराव करने को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed