{"_id":"6a53873c545f9d3143010c32","slug":"the-chham-suspension-bridge-was-submerged-in-the-dams-reservoir-and-a-new-one-has-not-been-built-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120084-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छाम झूला पुल डूब गया बांध की झील में, नया नहीं बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छाम झूला पुल डूब गया बांध की झील में, नया नहीं बना
Sun, 12 Jul 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़-बैल्डोगी झूला पुला का प्रस्ताव रिंग रोड परियोजना में शामिल करने की मांग
कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध की झील में समाए छाम-बैल्डोगी झूला के बदले नया पुल बनाने की मांग पूरी नहीं हो पाई है जिससे दोनों क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को झील का जलस्तर कम होने पर लंबा सफर तय करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने छाम-बैल्डोगी झूला पुल का प्रस्ताव टिहरी झील पर्यटन क्षेत्र कनेक्टिविटी योजना (रिंग रोड) में शामिल करने की मांग की है।
थौलधार ब्लॉक और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के दिचली-गमरी पट्टी के दर्जनों गांवों के आवागमन के लिए छाम-बैल्डोेगी के बीच बनाया गया झूला वर्ष 2005-06 में टिहरी बांध की झील में समा गया था। उसके बाद लोगों के आवागमन के लिए पुनर्वास निदेशालय की ओर से बोट सेवा शुरू की गई है लेकिन गर्मियों में बांध की झील का जलस्तर कम होने पर करीब चार महीने यह सेवा बंद हो जाती है जिससे दोनों क्षेत्र के लोगों को वाया चिन्यालीसौड़ होते हुए 40 किमी का लंबा सफर तय करना पड़ता है।
इससे परेशान लोग पुराने झूला पुल के बदले नया झूला पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है। प्रधान सुमन सिंह गुसाईं, आरसी खंडूड़ी, बलदेव कुमाईं और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला देवी गुसाईं आदि ने कंडीसौड़ में नए पुल का प्रस्ताव टिहरी झील पर्यटन क्षेत्र कनेक्टिविटी विकास योजना (रिंग रोड) में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तीन चरणों में कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में पीपलडाली से डोबरा, दूसरे चरण में पीपलडाली से घनसाली और तीसरे चरण में डोबरा से चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।
- नवीन कौशिक, सहायक अभियंता रिंग रोड परियोजना।