{"_id":"6a53857135515b977e0bd2c9","slug":"road-submerged-in-the-rain-water-entering-homes-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120081-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बरसात में डूब रही सड़क, घरों में घुस रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बरसात में डूब रही सड़क, घरों में घुस रहा पानी
Sun, 12 Jul 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौराड़ी में लोनिवि मार्ग पर जलभराव की समस्या से लोग हो रहे हैं परेशान
नई टिहरी। मास्टर प्लान सिटी बौराड़ी सेक्टर 8 बी में लोनिवि मार्ग पर हो रहे जलभराव से लोग परेशान हैं। चार-पांच सालों से बनी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। सड़क पर पानी भरने से जहां लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है वहीं पानी अब लोगों के घरों में भी घुस रहा है।
बौराड़ी लोनिवि मार्ग पर मिलन केंद्र के आसपास बरसात में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी है। स्थानीय निवासी राजेश तोपवाल और आशा तोपवाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि सड़क पर बरसात का पानी जमा होने पर कई बार उनके घरों में घुस जाता है जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पानी भरने पर वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने डीएम को दिए पत्र में कहा कि 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो उन्हें कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। ईओ वासुदेव डंगवाल का कहना है कि बौराड़ी 8 बी में जहां जलभराव की समस्या हो रही है वहीं नालियां पूरी तरह से साफ करवा दी है। पालिका आजकल सड़क डामरीकरण का कार्य करा रही है। इस दौरान उस सड़क को ढ़ालदार बना कर बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करा दी जाएगी।