{"_id":"6a26c75271505fa7650e6513","slug":"maugi-wins-the-anil-panwar-memorial-cricket-tournament-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119390-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अनिल पंवार स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना मौगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अनिल पंवार स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना मौगी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सल्टवाड़ उप विजेता रही, विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग क्रिकेट क्लब की ओर से स्व. अनिल पंवार स्मृति में आयोजित क्रिकेट मैच का फाइनल मौगी की टीम के नाम रहा। विजेता टीम को 61 हजार तथा उप उप विजेता टीम सल्वाड़ 31 हजार की नगद धनराशि देकर और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
नैनबाग क्रिकेट क्लब की ओर से अनिल की स्मृति में संपन्न क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत मौगी और सल्टवाड़ की टीमों के बीच खेला गया। सल्टवाड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में उतरी मौगी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मैच में चौके-छक्कों के सहारे मौगी की टीम ने 72 रन बनाकर छह रन से टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत लिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि एसबीआई की शाखा प्रबंधक पूर्वी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। टीम मौगी के कप्तान संबीन रावत ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करना जरूरी है। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया है।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष अजीत रावत और महेश तोमर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। अगले साल प्रतियोगिता और अधिक टीमों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ऋतुराज रावत, अजीत रावत, धीरेंद्र सिंह पवार, यशपाल तोमर, महेश तोमर, राहुल बिज्लवाण, गुलशन कवि, प्रवीण चौहान और सागर तोमर आदि मौजूद थे।